सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी की पूजा करते समय किन मंत्रों को बोलने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।
अक्सर लोग पूजा करते समय मंत्र का जाप करते हैं। इससे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।
इस पौधे की पूजा करते समय नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
तुलसी के पौधे पर जल देते समय ॐ सुप्रभाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तुलसी की पूजा करते समय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
तुलसी के पौधे की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
तुलसी की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। वहीं, पहले से रुके हुए कार्य और कारोबार में तरक्की होती है।
तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ