मोहिनी एकादशी का पर्व भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस बार यह पर्व 8 मई को मनाया जाएग। मोहिनी एकादशी पर्व हर साल वैशाख महीने में मनाया जाता है।
आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जो मोहिनी एकादशी के दिन लकी साबित हो सकती है। इन किस्मत भी खुल सकती है। आइए इन राशियों के बारे में जानें।
तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों की आय के योग बन रहे हैं। कारोबार में खूब लाभ मिलेगा।
करियर संबंधित परेशानियां दूर होंगी। जीवन में सुख की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। काम की तलाश पूरी होगी।
सिंह राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही कोई मनोकामना भी पूरी होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। अधूरे काम बनेंगे। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी।
घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शुभ कामों में सफलता मिल सकती है। आय के नवीन साधन बनेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों की भी किस्मत चमकेगी। जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होगी।
घर पर मेहमानों का आगमन होगा। परिवार में शुभ काम होगा। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। किसी अपने से सहयोग मिल सकता है।
मोहिनी एकादशी पर इन 3 राशियों के दिन संवर जाएंगे। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com