सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से इच्छा पूरी होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी पर जल देते समय कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए?
तुलसी के पौध में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसे पौधे की विधि-विधान से पूजा करने पर धन की कमी दूर होती है और साधक जीवन में तरक्की करता है।
पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जप करना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।
स्नान करने के बाद तुलसी पर जल देते समय ॐ सुप्रभाय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के जीवन में सुख-शांति आती है।
धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को तुलसी पर जल देते समय इस मंत्र को बोलना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
रोजाना तुलसी की पूजा करने से परिवार में क्लेश खत्म होने लगता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
तुलसी पर जल अर्पित करते समय मंत्र का जप करना शुभ होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ