Chandra Grahan पर सूतक काल कब लगेगा?


By Ashish Mishra13, Mar 2025 10:00 PMjagran.com

Chandra Grahan 2025

इस बार होली के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण पर सूतक काल कब लगेगा?

चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च यानी होली के दिन लगेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

इसकी शुरुआत 14 मार्च को सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा।

चंद्र ग्रहण पर सूतक काल

चंद्र ग्रहण पर सूतक 9 घंटे पहले लगता है। ग्रहण दिखने पर ही सूतक काल मान्य होता है। हालांकि, भारत में चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहेगा। ऐसा में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

घर में गंगाजल का छिड़काव करें

चंद्र ग्रहण लगने पर घर में गंगाजल का छिड़काव करके पवित्र करना चाहिए। इसके अलावा, ग्रहण के बाद भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करें।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

ग्रहण के समय ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे ग्रहण का दोष नहीं लगता है।

भोजन करने से बचें

ग्रहण के समय भोजन करने से परहेज करना चाहिए। अगर आप भोजन करते हैं, तो स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नुकीली चीजों का उपयोग न करें

चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को नुकीली चीजों जैसे- कैंची, चाकू और सुई उपयोग करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, नग्न आंखों से ग्रहण को न देखें।

पढ़ते रहें

ग्रहण के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ