जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं सुबह क्या करने से लक्ष्मी आती हैं?
अक्सर लोग सुबह उठकर पूजा-पाठ करते हैं। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे सुबह उठकर करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
रोजाना सुबह उठकर घर की साफ-सफाई करना चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है और धन प्राप्त के योग बनते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इससे साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन का आगमन होता है।
सुबह उठकर मुख्य द्वार पर सरसों के तेल या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और क्लेश से छुटकारा मिलता है।
सुबह उठकर ॐ श्री गणेशाय नमः
सुबह उठकर इन कामों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
सुबह करने वाले कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ