जानें कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण


By Farhan Khan26, Aug 2023 03:22 PMjagran.com

चंद्र ग्रहण

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को देर रात 1:06 बजे शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त होगा।

सूतक काल

ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में भी दिखाई देगा। इस कारण सूतक काल भी भारत में मान्य होगा।

अलग-अलग रूप

चंद्र ग्रहण के तीन अलग-अलग रूप पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और पेनुमब्रल या उपछाया चंद्रग्रहण हैं। ऐसे में आइए जानते हैं।

सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण भी तीन तरह के होते हैं। पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है और चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता है।

पृथ्‍वी, सूर्य और चंद्रमा

इस बीच ऐसा समय आता है जब पृथ्‍वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैं। पृथ्वी चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है। इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं।

आंशिक चंद्र ग्रहण

जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी पूरी तरह न आकर केवल इसकी छाया ही चंद्रमा पर पड़ती है तब इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

उपच्छाया चंद्रग्रहण

जब चंद्र पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उपछाया पड़ती है, तो इसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहा जाता है।

धुंधलापन

इस ग्रहण में चंद्रमा के आकार पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन चांद की रोशनी में हल्का सा धुंधलापन आ जाता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com