आचार्य चाणक्य की गिनती मौर्य साम्राज्य के सबसे बुद्धिमान लोगों में की जाती है।
आज भी लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों का जीवन में तरक्की पाने के लिए पालन करते हैं।
चाणक्य नीति के अनुसार, इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस घर में मूर्खों की बात मानी जाती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
जिस घर में अन्न भंडार हमेशा भरा रहता है, वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए रसोईघर खाली नहीं रखना चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस घर में एकता रहती है वहां पर संपन्नता भी रहती है।