ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी ग्रह या नक्षत्र की स्थिति में परिवर्तन होता है, तो इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ते हैं।
इस साल शनि, गुरु समेत कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, इन ग्रहों के परिवर्तन से कई अद्भुत योग भी बन रहे हैं।
गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने से गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।
21 अप्रैल 2023 को गुरु मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इन राशियों को अपार लाभ मिलने की संभावना है।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी, साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी।
मिथुन राशि के जातकों की हाल में ही शनि की ढैय्या समाप्त हुआ है। अब विवाह में योग समेत आय में नए स्रोत के मार्ग खुल रहे हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ लव लाइफ अच्छे से बीतेगी। यात्रा का योग भी बन रहा है।