हर साल महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। चैत्र और कार्तिक महीने में छठ पूजा की जाती है, जिसका हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। इस साल चैत्री छठ पूजा 1 अप्रैल का शुरू हो रही है।
छठ के खास मौके पर महिलाओं का सजना-संवरना तो बनाता है। ऐसे में महिलाएं पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। महिलाएं हर खास मौके पर साड़ी पहनना खूब पसंद करती हैं।
त्योहारों के समय साड़ियां खूबसूरत और एलिगेंट लुक देती है। अगर आप इस चैत्री छठ पूजा पर साड़ी पहनना का सोच रही हैं और कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो सेलेब्स की ये सीधे पल्लू की साड़ियां चुनें।
रेड कलर की बांधनी साड़ी को एक्ट्रेस ने सीधे पल्लू स्टाइल में कैरी की है। आप भी इस तरह की साड़ी को छठ पूजा पर पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।
नीता अंबानी ने टिश्यू बनारसी साड़ी को सीधे पल्लू स्टाइल में पहनी है, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। ऐसी साड़ी को आप छठ पर्व के लिए चुन सकती हैं।
छठ पूजा पर एलिगेंट लुक के लिए श्रद्धा आर्य की तरह नियॉन कलर की सीधा पल्लू साड़ी ट्राई करें। इसके साथ हैवी झुमकों को भी पेयर कर सकती हैं।
अगर आप छठ पर मॉडर्न और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह सीधे पल्लू साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहनें। इसमें आप काफी ब्यूटीफुल नजर आएंगी।
टीवी की अनुपमा रेड कलर की प्रिंटेड सीधे पल्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को छठ पूजा के लिए कॉपी कर सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram