कंसीलर मेकअप का एक जरूरी हिस्सा होता है, जिससे महिलाएं अपने चेहरे के डार्क स्पोर्ट और डार्क सर्कल्स को छुपाने का काम करती है। लेकिन कंसीलर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो आपके मेकअप लुक को परफेक्ट दिखाएगा।
मेकअप करते समय हमेशा कंसीलर अपनी स्किन टोन के हिसाब से लेना चाहिए। अगर आप अपनी स्किन टोन से ज्यादा हल्का या ज्यादा गहरा कंसीलर चुनते हैं, तो यह चेहरे पर अलग से दिखने लगता हैं।
कंसीलर को सीधे त्वचा पर लगाने से अक्सर चेहरे पर ज्यादा प्रोडक्ट जमा हो जाता है, जिससे एक थिक लेयर बन जाती है। इसके बजाय, इसे पहले अपनी हथेली या पैलेट पर डालें और फिर ब्रश या स्पंज से धीरे-धीरे लगाएं। यह बेहतर ब्लेंडिंग और नैचुरल लुक देता है।
कंसीलर को सही तरीके से ब्लेंड करना बेहद जरूरी होता है। अगर इसे अच्छे से मिक्स न किया जाए, तो यह चेहरे पर लाइनिंग और त्वचा को पैचि दिखाने लगता है। हमेशा कंसीलर लगाने के बाद स्पंज या ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे स्किन में मिल जाएं।
कंसीलर का डार्क सर्कल्स के साथ-साथ पिंपल्स, रेडनेस और डार्क स्पोर्ट्स पर भी लगाना चाहिए, जिससे आपके चेहरे का मेकअप एक जैसा लगे और खूबसूरत लुक भी दे।
चेहरे पर कंसीलर ज्यादा लगाने से स्किन पैची दिखने लगती है। कंसीलर को हमेशा हल्के हाथों से लगाएं। साथ ही, याद रखें कि अधिक कंसीलर लगाना चेहरे के लिए समस्या बन सकता हैं।
कंसीलर लगाने के बाद अगर आप उसे सेट नहीं करते तो वह समय के साथ घुल सकता है और झुर्रियों में जम सकता है। हल्का सा सेटिंग पाउडर लगाकर इसे सेट करें ताकि कंसीलर लंबे समय तक टिका रहे और आपका मेकअप फ्रेश लगे।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik