कई लोगों को दिन भर काम करने के बाद भी रात में नींद नहीं आती है। आइए जानते हैं कि नींद न आने की वजह क्या हो सकती है?
रात में नींद न आने से इनसोम्निया हो सकता है। ऐसा किसी काम को लेकर या तनाव के चलते हो सकता है।
जो व्यक्ति डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे होते हैं, उन्हें रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है। पूरी नींद लेने के लिए डिप्रेशन से दूर रहना चाहिए।
जब व्यक्ति गलत समय पर काम करना चालू करता है तो उसे नींद न आने की समस्या हो सकती है। यह तनाव का कारण भी बन सकता है।
कई लोगों की रात को खाना खाने के बाद चाय या कॅाफी पीने की आदत होती है। इन दोनों में कैफीन की मात्रा होती है, जो नींद न आने का कारण बन सकती है।
कई लोग रात मे सोने से पहले शराब का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने से नींद न आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को बार-बार यूरिन आने की इच्छा होती है। इनके अलावा रात में भूख भी लगने लगती है। इन सब की वजह से रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है।
अच्छी नींद के लिए टाइमटेबल से काम करना जरूरी होता है। रात में ज्यादा समय तक फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नींद प्रभावित हो सकती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ