सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों के बालों में रूसी की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि बालों में किस कारण रूसी होने लगती है?
शरीर में पोषण की कमी होने पर बालों में रूसी होने लगती है। इससे सिर में पपड़ी की तरह परत जमने लगती है। इससे बचने के लिए समय-समय पर बालों को साफ करते रहना चाहिए।
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग गर्म पानी से स्नान करते हैं। जिसकी वजह से त्वचा रूखी होने लगती है और बालों में रूसी की समस्या होने लगती है।
इस तरह के बाल वाले लोगों में रूसी की समस्या आम बात हो सकती है। ऑयली बालों में गंदगी जमा होने की वजह से बालों में रूसी पनपने लगती है।
अक्सर लोग बालों को साफ करने के लिए हार्ड शैंपू का उपयोग करते हैं। ऐसा करने से बालों में रूसी की समस्या होने लगती है।
जो लोग थायराइड की समस्या का सामना कर रहे होते हैं उनके बालों में रूसी होना आम बात हो सकता है। इससे बाल भी झड़ने लगते हैं।
रोजाना सुबह सूर्य की रोशनी लेना चाहिए। इससे बालों को कई विटामिन मिलते हैं और रूसी की समस्या भी दूर होने लगती है।
रूसी को दूर करने के लिए दही को पूरी तरह से बालों में लगाना चाहिए। इसे करीब 1 घंटा लगे रहने के बाद धो लें। ऐसा करने से रूसी की समस्या दूर होने लगती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ