संतरा के छिलके फेंके नहीं, सेहत में करें सुधार


By Ashish Mishra28, Nov 2023 03:16 PMjagran.com

संतरे का सेवन

यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके छिलके का सेवन करने से सेहत का काफी लाभ होता है।

संतरे के छिलके में पोषक तत्व

इसमें विटामिन-C भरपूर मात्रा में होता है। इसमें अलावा संतरे में फाइबर, प्रोटीन, थायमिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

संतरे का छिलका स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे मुंहासों, दाग-धब्बे और टैनिंग की समस्या दूर होने लगती है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करना

संतरे में विटामिन-C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके छिलके की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। इसके अलावा इसे सब्जी में भी डालकर खाया जा सकता है।

पाचन को बेहतर करना

संतरे के छिलके में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके उपयोग से कब्ज, गैस और अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है।

वजन को कम करना

अगर आप वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो संतरे के छिलके की चाय पिएं। इससे तेजी से वजन कम होने लगता है।

फेफड़ों को हेल्दी रखना

इसे हेल्दी रखने के लिए संतरे के छिलके का सेवन करना चाहिए। इससे फेफड़ों में इंफेक्शन होने का खतरा कम होने लगता है।

बालों के लिए फायदेमंद

संतरे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके उपयोग से बालों को झड़ना बंद होने लगता है और चमक आने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ