ये हैं आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में 10 टीमों की कप्‍तान


By Farhan Khan10, Feb 2023 06:37 PMjagran.com

बिस्माह मारूफ

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ बाएं हाथ की बल्लेबाज है। बिस्माह ने 115 पारियों में वनडे प्रारूप में 29.20 के औसत से 2891 रन बनाए हैं।

सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर महिला टी-20 में मात्र 36 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम किया था।

निगार सुल्ताना

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 33 वनडे मैच खेलें जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक की मदद से 611 रन बनाए।

लॉरा डेलानी

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लॉरा डेलानी ने वनडे में 50 मैच खेलें, जिसमें उन्होंने 23.6 के औसत से 944 रन बनाए।

हेली मैथ्यूज

वेस्टइंडीज महिली क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज के नाम 69 वनडे मैचों में 1,764 रन और 78 विकेट और 61 टी20 मैच में 1,055 रन और 58 विकेट के साथ एक प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

हरमनप्रीत कौर

अपने विशाल छक्कों और विस्फोटक पारियों के लिए जानी जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत का टी20आई फॉर्मेट में शानदार करियर रहा है।

मेग लैनिंग

मेग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड, वर्ल्ड कप और एशेज जैसी तमाम बड़ी ट्रॉफी जीती है। उनहोंने 19 साल की उम्र में एजे ब्लैकवेल की कप्तानी में डेब्यू किया था।

चमारी अट्टापट्टू

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 90 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 6 शतक की मदद से 2840 रन बनाए।

विजिट करें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे jagran.com