भारतीय टीम के अनुभवी स्टार स्पिनर रविचंद्रन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।
अश्विन ने सबसे तेज 450 विकेट लेने के मामले में दुनियाभर के दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ दिया है।
अश्विन अब दूसरे सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
36 साल के ऑफ स्पिनर अश्विन ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में अपना पहला विकेट लेने के साथ ही हासिल कर ली।
अश्विन ने इस नागपुर टेस्ट से पहले तक 88 टेस्ट मैचों में 24.30 की औसत से 449 विकेट अपने नाम किए थे।
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया प्लेयर एलेक्स कैरी का विकेट लेकर 450 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किए।
अश्विन ने भारतीय टीम के ही पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 93वें टेस्ट मैच में 450 विकेट हासिल किए थे।
जबकि टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 450 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरलीधरन ने अपने 80वें मैच में 450 विकेट पूरे कर लिए थे।
मुरलीधरन के बाद सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन का नाम शामिल हो गया है।