सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इसकी पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि क्या तुलसी की लकड़ी से हवन कर सकते हैं?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्त पर कृपा बरसाती हैं।
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान हवन करने का विधान है। इस दौरान हवन में कई तरह की लकड़ियों का उपयोग किया जाता है। इन लकड़ियों का संबंध अलग-अलग देवी-देवताओं से रहता है।
ऐसा कहा जाता है कि हवन में तुलसी की लकड़ी का उपयोग कर सकते हैं। इससे घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
तुलसी की लकड़ी से हवन करने पर सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इससे परिवार में एकता बनी रहती है और सदस्यों के लिए तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।
तुलसी को पवित्र पौधों में से एक माना जाता है। इसकी लकड़ी से हवन करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी नजर दूर होने लगती है।
अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो तुलसी की लकड़ी से हवन करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
पूजा-पाठ करने में उपयोग होने वाली सामग्रियों के बारे में जानने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ