यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो हमारे शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है। यूरिक एसिड अगर जोड़ों में इकट्ठा हो जाए, तो इसके चलते चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है।
आज हम आपको बताएंगे कि हाई यूरिक एसिड में नाशपाती खानी चाहिए या नहीं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
नाशपाती खाने में काफी टेस्टी होती है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
हाई यूरिक एसिड में नाशपाती का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इसमें प्यूरिन का स्तर तो कम होता है, लेकिन इसनें फ्रुक्टोज का मात्रा ज्यादा होती है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए नाशपाती का सेवन किया जा सकता है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में नाश्ते में विटामिन-सी से भरपूर नाशपाती खाने से आपकी इम्यूनिटी जड़ से मजबूत हो सकती है।
पेट को अच्छा रखने में फाइबर अहम भूमिका निभाता है और नाशपाती फाइबर का रिच सोर्स होती है। कमजोर पाचन से जूझ रहे लोगों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है।
नाशपाती में विटामिन-के और कैल्शियम मौजूद होता है, जो आपकी वीक हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करें।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com