चेहरे पर आलू का रस लगाने के गजब फायदे


By Akshara Verma06, Aug 2025 02:30 PMjagran.com

चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

आलू का रस एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो चेहरे की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसे चेहरे पर लगाने से क्या होता हैं।

चमकदार त्वचा

क्या आप जानते हैं आलू के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा को साफ करने में मदद करता है।

दाग-धब्बों में कमी

आलू के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जिसे लगाने से धीरे-धीरे त्वचा के दाग-धब्बों में कमी आने लगती हैं। साथ ही, यह सॉफ्ट हो जाती हैं।

मॉइस्चराइज त्वचा

आलू का रस चेहरे को त्वचा को नमी प्रदान करता हैं। इसमें मौजूद अलग-अलग गुण चेहरे को ग्लोइंग बनाते हैं। साथ ही, स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं।

झुर्रियों में कमी

आलू के रस में एंटी-एजिंग के गुण होते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों में कमी लाते हैं। साथ ही, डल स्किन को शाइनी बनाते हैं।

हेल्दी स्किन

क्या आप जानते हैं आलू के रस को चेहरे पर लगाने से स्किन हेल्दी होती हैं। साथ ही, चेहरे की डेड स्किन में भी कमी आती हैं।

पोर्स में कमी

चेहरे से पोर्स को कम करने के लिए आप हफ्ते में 2 बार आलू से पानी को लगाएं। यह धीरे-धीरे पोर्स को कम करने के साथ स्किन को साफ करेगा।

ग्लोइंग त्वचा

आलू के रस में विटामिन और मिनरल्स के गुण पाए जाते है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

आप चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आलू के रस को लगाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva