क्‍या डायबिटीज में शहद खा सकते हैं? जानें


By Farhan Khan25, Feb 2025 09:00 PMjagran.com

शहद में मौजूद पोषक तत्व

शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर होता है। इसमें आयरन, विटामिन-सी, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

डायबिटीज में शहद खाना कैसा है?

आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज में शहद खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको भी सही जानकारी हो सकें।

शहद का इस्तेमाल कम मात्रा में करें

आपको ध्यान रखना है कि शहद व्हाइट शुगर से भी ज्यादा मीठा होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल केवल छोटी से मात्रा में ही करना है।

हाई शुगर लेवल में शहद न खाएं

अगर आपका शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो आपको शहद का सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो समस्या और बढ़ सकती है।

शहद खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें

शहद का सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह लिए शहद का सेवन खतरनाक हो सकता है।

शहद खाने के फायदे

शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी को शांत करने में मदद करता है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए। आपकी काफी आराम मिलेगा।

इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com