आज के समय में अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मन में सवाल रहता है कि इस दौरान चाय पीना कितना सही होता है?
अक्सर लोगों के खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। ऐसे लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कई बार थकान की समस्या होने लगती है। अधिकतर लोग थकान को दूर करने के लिए चाय पीते हैं। वहीं, कई लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर भी चाय पीते हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर को हेल्दी रखने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह दी जाती है। इस चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
इस चाय को पीने से कोलेस्ट्रॉल पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि, इसे ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कम से कम 25-30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए दलिया, राजमा और सेब को खा सकते हैं।
कई बार वजन बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या होने लगती है। वजन और मोटापे को कम करने से कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ