यह पर्व देशभर में बड़ी धूमधाम से बनाया जाता है। आइए जानते हैं कि छठ व्रत के दौरान बाल काटना चाहिए या नहीं?
हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरूआत हो गई है।
छठ पूजा कार्तिक माह के षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह छठ पूजा 19 नवंबर को मनाया जाएगा।
किसी भी त्योहार, धार्मिक कार्य या व्रत रखने के बाद सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
छठ पूजा के दौरान छठी मैया की पूजा की जाती है। यह पर्व संतान की लंबी उम्र के लिए रख जाता है।
छठ पर्व के दौरान व्रत रखने वाली महिलाओं को 20 नवंबर को सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण करना चाहिए।
छठ पर्व के दौरान तांबे के सिक्के को बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से संतान की उम्र लंबी होने लगती है।
छठ पूजा के दौरान गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य दोष दूर होने लगता है और छठ मैया प्रसन्न होती हैं।
अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ