हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से लाभ होता है?
छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू होता है। व्रत रखने वाली महिलाएं आज स्नान के बाद छठ पर्व की शुरुआत करेंगी।
कई ऐसे उपाय होते हैं जिसे छठ पूजा के दौरान करना शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से सूर्य देव भी प्रसन्न होते हैं।
छठ पर्व के दौरान स्नान करने से बाद सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इस दौरान कच्चे चावल और गुड़ को पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है तो छठ पूजा के दौरान गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होने लगते हैं।
छठ के दौरान संतान की लंबी आयु के लिए बहते जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से छठ मैया का आशीर्वाद बना रहता है।
छठ पूजा के दौरान व्रत रखने वाली महिलाओं को लहसुन-प्याज और मांंसाहारी भोजन करने से बचना चाहिए।
छठ पर्व का चौथा दिन आखिरी दिन होता है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।
अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ