अक्सर कहा जाता है कि नॉनवेज के साथ दूध नहीं पीना चाहिए। आज हम आपको यही बताएंगे कि नॉनवेज खाने के बाद क्या दूध पी सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नॉनवेज खाने के बाद दूध इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि नॉनवेज से जुड़े फूड आइटम काफी हेवी होते हैं।
अगर आप नॉनवेज के बाद दूध पी लेते हैं, तो इससे अपच और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
इस बात का खासतौर से ख्याल रखें कि जब भी मछली, चिकन और मटन जैसे नॉनवेज आइटम्स खाएं, तो इसे खाने के 2-3 घंटे के बाद ही दूध पिएं।
नॉनवेज के साथ या बाद में दूध खाने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि दोनों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
अगर आप दोनों को साथ में खाएंगे, तो अपच और पाचन तंत्र के अलावा और भी कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
एक स्टडी में यह बात भी सामने आई है कि मछली के तुरंत बाद अगर दूध पी लेते हैं, तो इससे शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं।
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे मछली और दूध दोनों एक साथ खा लेते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं।
इन सभी कारणों को देखते हुए कभी दूध और नॉनवेज एक साथ न खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com