क्या आप जानते हैं शरीर की कुछ कमियां के चलते भी व्यक्ति को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
इन्हीं कमियों में कुछ हद तक विटामिन्स भी जिम्मेदार होते हैं। जिनकी कमी के फलस्वरूप बाल झड़ने की समस्या हो जाती है।
विटामिन डी की कमी बाल झड़ते का एक उपयुक्त कारक हो सकता है साथ ही इस विटामिन की कमी बालों को कमजोर बना सकती है।
विटामिन डी शरीर को कैल्शियम और फॉस्फेट बनाने में मदद करता है जो बालों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
इसके अलावा विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी होता है। जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो इन विटामिन का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन ई लगभग विटामिन सी की तरह काम करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और ऑक्सीडेटिव तनाव व बालों का झड़ना कम करता है।
विटामिन सी न केवल ओवरऑल इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है, बल्कि यह बालों के विकास में बाधा डालने वाले फ्री रेडिकल्स पर भी नियंत्रण रखता है।
विटामिन ए स्कैल्प पर सीबम का उत्पादन करने के लिए जाना जाता है, जो मॉइस्चर को बंद कर देता है और बालों की ग्रोथ के लिए उन्हें जरूरी पोषण प्रदान करता है।