लोग मीठे में चीनी का सेवन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को चीनी का सेवन करना नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं कि क्या डायबिटीज में चीनी का सेवन किया जा सकता है?
आजकल अक्सर लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने के लिए मना किया जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेनक्रियाज इंसुलिन का निर्माण करना बंद कर देता है। जिससे डायबिटीज बढ़ने का खतरा होने लगता है।
अगर आपका वजन बढ़ जाता है तो डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए खानपान और लाइफस्टाइल को दुरुस्त रखना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को अधिक शुगर वाले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे डायबिटीज बढ़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक, डायबिटीज मरीजों को चीनी का सेवन कम मात्रा में या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं तो गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिल सकती है।
कॅाफी का ज्यादा मात्रा में सेवन करना हेल्थ के लिए हानिकारक होता है। इसमें फ्लेवर मिलाकर पीने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ