कपूर से जुड़े ये टोटके जीवन को बना सकते हैं सफल


By Farhan Khan15, Jul 2025 06:05 PMjagran.com

कपूर है जरूरी

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, कपूर का विशेष महत्व माना जाता है। कपूर को पूजा-पाठ का हिस्सा बनाया जाता है। वहीं, आरती के दौरान कपूर जलाया जाता है।

कपूर से जुड़े टोटके

आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ ऐसे टोटकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाने से आपका जीवन सफल हो सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

जीवन की परेशानियों होगा खात्मा

जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पांच लौंग और एक कपूर को जलाएं। आपका काम हो जाएगा।

चमकेगी फूटी किस्मत

अपनी फूटी किस्मत को चमकाने के लिए आपको कपूर को चमेली के तेल में मिलाकर जलाना चाहिए। आपकी जल्द धीरे-धीरे तरक्की होने लग जाएगी।

बन जाएंगे बिगड़े काम

अगर आपके बने हुए काम बार-बार बिगड़ जाते हैं, तो ऐसे में आपको रोजाना घर में सुबह और शाम को कपूर जलाना चाहिए। जल्द आपके काम बनने लग जाएंगे।

कर्ज की समस्या से मुक्ति

शुक्रवार को पूजा के दौरान गुलाब के फूल में कपूर रखकर माता लक्ष्मी को अर्पित करने से आप जल्द करोड़पति बन सकते हैं। कर्ज की समस्या से भी निजात मिल सकता है।

वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां

अगर पति-पत्नी रात में सोते समय अपने तकिए के नीचे कपूर रखते हैं और सुबह में इसे जला देते हैं, तो इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

शुक्रवार की शाम को मुख्य द्वार के पास कपूर जरूर जलाने से घर में नकारात्मकता ऊर्जा का खात्मा होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com