कपूर से जुड़े ये उपाय करने से वास्तु दोष से मिलेगी राहत


By Farhan Khan24, Sep 2025 06:43 PMjagran.com

कपूर का होता है विशेष महत्व

हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार, कपूर का विशेष महत्व माना जाता है। इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। कपूर को जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

कपूर से जुड़े उपाय

आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाने से आपको वास्तु दोष से राहत मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।

वास्तु दोष से राहत

घर के किसी दो कोनों में एक-एक कपूर रख दें। जब कुछ दिनों बाद ये कपूर गल जाएं, तो उसके स्थान पर दूसरी कपूर रखें। ऐसे करने से आपको वास्तु दोष से राहत मिल सकती है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

घर के मुख्य द्वार पर कपूर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

मानसिक तनाव से निजात

बेडरूम में कपूर रखने से आपको मानसिक तनाव से निजात मिल सकती है और मानसिक तनाव से निजात मिलने से आपकी जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।  

घर में होगा धन का आगमन

घर में धन के आगमन के लिए आपको सुबह स्नान के बाद गुलाब के फूल के अंदर एक कपूर का टुकड़ा रखना है। इसके बाद शाम के समय उस कपूर के टुकड़े को जला दें।

कपूर का टुकड़ा जलाएं

कपूर का टुकड़ा जलाने के बाद इस गुलाब के फूल को दुर्गा मां के चरणों में अर्पित कर दें। आपको यह उपाय लगातार दिन तक करना है। आपका काम बन जाएगा।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com