मौसम में बदलाव की वजह से बालों से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। बालों से जुड़ी समस्याओं में डैंड्रफ सबसे आम है। गलत खानपान और फंगल इंफेक्शन के चलते ऐसा होता है।
डैंड्रफ की समस्या वैसे तो कभी भी हो सकती है लेकिन अक्सर इसकी प्रॉब्लम सर्दियों में ज्यादा देखने को मिलती है।
डैंड्रफ की वजह से सिर में खुजली की समस्या बेहद आम है। इस वजह से बाल टूटने की समस्या भी हो सकती है।
आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे, जो आपको डैंड्रफ से राहत दिला सकता है। आइए इस तेल के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको कपूर के तेल के बारे में बता रहे हैं। यह तेल एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। अगर आप इस तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको डैंड्रफ से राहत मिल सकती है।
डैंड्रफ के अलावा कपूर का तेल बालों में होने वाले इन्फेक्शन से भी राहत दिलाने का काम करता है। आप भी इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कपूर का तेल बालों के फॉलिकल्स के लिए फायदेमंद होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में सहायता मिलती है। एक बार यह तेल इस्तेमाल जरूर करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com