दही के साथ ये चीजें खाने से रहेंगे निरोग


By Farhan Khan03, Feb 2025 11:56 AMjagran.com

दही में मौजूद पोषक तत्व

दही में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में काफी मददगार माना जाता है।

दही के साथ खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप दही के साथ खाते हैं, तो इससे आप निरोग रहेंगे। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

दही और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें दही और ड्राई फ्रूट्स एक साथ खाने चाहिए। इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

शरीर की थकान मिटाने में रामबाण

वजन बढ़ने के अलावा दही में मिक्स ड्राई फ्रूट्स शरीर की थकान मिटाने में भी किसी रामबाण से कम नहीं है। एक बार जरूर ट्राई करें।

दही और अजवाइन

दही और अजवाइन को एक साथ मिलाकर खाने से दांत संबंधी समस्या से निजात पा सकते हैं। आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।

दही में जीरा मिलाकर खाएं

अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो दही में जीरा मिलाकर खा सकते हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है, साथ ही आपको ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है।

दही और गुड़

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि दही और गुड़ एक साथ मिलाकर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। वहीं, इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com