नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने के 5 फायदे


By Shradha Upadhyay01, May 2024 11:00 PMjagran.com

नारियल तेल के फायदे

नारियल का तेल हमें कई तरह से फायदा देता है। यह बालों से लेकर स्किन तक के लिए लाभकारी होता है। यह हमे कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

कपूर के फायदे

वही पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर भी बेहद फायदेमंद होता है। यह वातावरण को शुद्ध करने के साथ हमारे बालों और स्किन को भी कई तरह से फायदा देता है।

नारियल तेल कपूर मिलाकर लगाने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने वाले कई फायदों को बताने जा रहे हैं। जो कि आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

बालों को फायदा

बालों के लिए नारियल का तेल तो फायदेमंद होता ही है। लेकिन यदि इसमें कपूर मिला लिया जाए तो इसका असर दोगुना हो जाता है। ये बालों में रुसी और सफेद बाल खत्म करता है।

स्किन स्पॉट हटाएं

यदि आपके पिंपल्स या जलने से निशान बन गए हो तो इसके लिए आप नारियल तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर रोजाना लगाएं। 15 दिन में फर्क महसूस होगा।

ग्लोइंग सॉफ्ट स्किन

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से आपकी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट होने लगती है। ये स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।

झाइयां होंगी दूर

उम्र के साथ होने वाली झाइयां भी कपूर और नारियल तेल के इस्तेमाल से कम की जा सकती हैं।

एलर्जी की समस्या दूर

यदि आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी है तो आप नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण एलर्जी कम करने में मदद करते हैं।

ऐसी ही बालों और स्किन की आसान टिप्स के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

'बेबो' सिंपल सूट में भी ढाती हैं कयामत, देखें तस्वीरें