बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार करीना कपूर इंडस्ट्री में 'बेबो' के नाम से भी फेमस हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।
अभिनेत्री अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हर इवेंट में उनका लुक काफी यूनिक होता है।
आज हम आपको करीना के सिंपल सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे देख आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।
स्काई ब्लू कलर के सिंपल सोबर गोटा वर्क सिल्क सूट में अभिनेत्री काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। समर सीजन के लिए ये लुक परफेक्ट रहेगा।
करीना व्हाइट कलर के प्लेन पेंट सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसपर उनकी प्यारी सी स्माइल फैंस के दिलों को घायल कर रही है।
एक्ट्रेस येलो कलर के मिरर वर्क डीपनैक अनारकली सूट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। उनका ये लुक संगीत नाइट में जान डाल देगा।
सिंपल सोबर बेबी पिंक कलर के सूट में करीना माशाल्लाह बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका हर लुक फैंस का दिल चुरा लेता है।
पिंक कलर के साटन सूट में अभिनेत्री काफी शानदार लग रही है। इसे यंग गर्ल्स ट्राई करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।