पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर हमें और भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह वातावरण को शुद्ध रखने के साथ बालों और स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है।
इसके अलावा कपूर घर में जलाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है। और घर का माहौल पॉजिटिव रहता है।
कई ग्रह दोष और वास्तु दोष को भी दूर करने में भी कपूर का उपयोग किया जाता है। इससे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है।
वही कपूर से कुछ लोग कई तरह के टोटके भी करते हैं। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
धन लाभ और वास्तु दोष खत्म करने के लिए पूजा घर में कपूर की कुछ टिकियां खुली रखें। जब यह खत्म हो जाए तो दूसरी रखें।
यदि आप कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त करना या जल्द धन प्राप्ति चाहते हैं। तो बेडरूम में किसी चांदी या नॉर्मल बर्तन में दो कपूर और लांग जलाएं।
आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं। तो शुक्रवार की सुबह एक गुलाब के फूल में कपूर रखें। और शाम को कपूर जलाकर फूल को दुर्गा माता को चढ़ा दें।
यदि आपको बरकत नहीं हो रही है और पैसा नहीं बचता है। तो आप दो कपूर और चार लांग को रात में सोने से पहले घर में जला दें। ऐसा कुछ दिन रोज करें।