शमी की लकड़ी से हवन करने से क्या होता है?


By Ashish Mishra12, May 2024 05:25 PMjagran.com

हवन करना

सनातन धर्म में पूजा-पाठ के समय हवन करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि शमी की लकड़ी से हवन करने से क्या होता है?

शिव जी को प्रिय

भगवान भोलेनाथ को शमी का पौधा बेहद प्रिय है। इसे भोलेनाथ की पूजा करते समय अर्पित करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

शमी की लकड़ी से हवन करना

हवन करते समय कुंड में काले तिल से 19 बार शमी की लकड़ी की आहुति डालनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

नौकरी में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है, तो शमी की लकड़ी से हवन करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द सफलता मिलती है।

शनि ग्रह को शांत करना

अगर आप शनि दोष का सामना कर रहे हैं, तो शमी की लकड़ी से हवन करें। इससे कुंडली में शनि दोष दूर होने लगता है।

दुखों से छुटकारा

शिव जी शमी का फूल बेहद पसंद होता है। भोलेनाथ को शमी का फूल चढ़ाने से सारे संकट दूर होने लगते हैं।

धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा

शमी की लकड़ी से हवन करने पर धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

शमी पौधा लगाने की दिशा

घर में शमी के पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे घर के ईशान कोण या पूर्वोत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ