घर के किचन में पाया जाने वाला तेजपत्ता का इस्तेमाल सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता। ज्योतिष में भी तेजपत्ता का विशेष महत्व है।
ज्योतिष में तेजपत्ता से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, इन उपायों को करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
तेजपत्ता को कपूर के साथ घर में जलाने से नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है। अगर घर में क्लेश बना रहता है तो यह उपाय करें, जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
दिनभर की भागदौड़ और वर्कलोड की वजह से स्ट्रेस हो जाता है, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए कपूर और तेजपत्ता को जलाएं, इसकी खुशबू से वातावरण शुद्ध होता है और मन शांत रहता है।
अगर रात में बुरे सपने आते हैं और इसकी वजह से नींद प्रभावित होती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले कपूर और तेजपत्ता जलाएं। इस उपाय को करने से बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।
वहीं इसका इस्तेमाल रूम फ्रेशनर के रूप में भी किया जाता है, रात में इसे कमरे में जलाने से माहौल खुशबूदार होता है और अच्छा महसूस करते हैं।
तेजपत्ता और कपूर को साथ में जलाने से दिमाग शांत होता है और अच्छा महसूस करते हैं। इसको जलाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
वहीं कपूर और तेजपत्ता को साथ में जलाने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है और घर में खुशहाली आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
कपूर और तेजपत्ता जलाने से बहुत से फायदे मिलते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com