शरीर को फिट रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि इसकी कमी को कैसे पहचान सकते हैं?
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा व्यक्ति की लंबाई भी नहीं बढ़ती है। इसके अलावा मांसपेशियों में भी इसकी कमी के लक्षण दिखने लगते हैं।
शरीर में किसी भी चीज की कमी होने पर कोई न कोई लक्षण दिखने लगते हैं। वहीं, कैल्शियम की कमी होने पर भी कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके साथ चक्कर आना और सोचने-समझने की क्षमता भी कम होने लगती है।
कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है और उठने-बैठने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो वह दांतों से कैल्शियम को प्राप्त करने लगता है। जिसकी वजह से दांत में दर्द और मसूड़ों से खून आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
अगर आपके मसल्स में दर्द और ऐंठन होने लगती है तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा कभी-कभी हाथ-पैर भी सुन्न होने लगते हैं।
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए दूध, बादाम, बीन्स, संतरा और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ