शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह के रोग होने लगते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए?
कई बार लोग ऐसी चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जिसमें कैल्शियम की मात्रा ही नहीं होती है। जिसके चलते शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती हैं।
कैल्शियम की कमी का सबसे ज्यादा प्रभाव हड्डियों पर पड़ता है। इससे हड्डियां कंमजोर होने लगती है और मांसपेशियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार व्यक्ति को हार्ट अटैक होने की भी संभावना होने लगती है।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे हैं तो कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखें। इसकी कमी होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।
लंबे समय तक कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द होने की समस्या बढ़ने लगती है। इससे बचने के लिए दूध जैसी कैल्शिमय युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।
शरीर में कैल्शियम की कमी से तनाव बढ़ने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए दोस्तों से बात करना और कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में कीवी, दही, संतरा, दूध और पनीर को शामिल करना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ