दिवाली का त्योहार धनतेरस के दिन से शुरू होता है। धनतेरस का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोग नई चीजों को खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ खरीदने से संपत्ति में वृद्धि होती है।
धनतेरस के दिन लोग सामर्थ्य अनुसार खरीदारी करते हैं, इस दिन लोग वाहन, नई संपत्ति, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी करते हैं।
इस दिन कुछ चीजें खरीदना बेहद शुभ मानी जाती हैं। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं।
इस दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू खरीदते समय ध्यान रहे कि झाड़ू सींक वाला ही खरीदें। इससे घर में पूरे साल बरकत होती है।
धनतेरस के दिन धनिया खरीदने का धार्मिक महत्व होता है। इस दिन धनिया खरीदने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
धनतेरस के दिन खरीदी गई धनिया से दिवाली के दिन पूजा करें और फिर इसके बीज गमले में या फिर बाग-बगीचे में लगाएं।
इस दिन धातु का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, ऐसे में इस दिन सोने, चांदी से बनी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इसके साथ ही तांबा और स्टील के बर्तनों की भी खरीदारी कर सकते हैं।
इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के अवसर पर मोबाइल फोन, लैपटॉप, ईयरफोन आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com