सावन में ये 5 चीजें खरीदने से महादेव की बरसेगी कृपा


By Farhan Khan23, Jul 2024 03:41 PMjagran.com

सावन का महीना

सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस माह में महादेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है।

भगवान शिव का आशीर्वाद

धर्म शास्त्रों के मुताबिक, ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मनचाहा वर मिलता है।  

सावन में खरीदें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सावन के महीने में ये चीजें खरीदते हैं, तो महादेव की कृपा आप पर बरसेगी।

रुद्राक्ष लाना  

सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है।

गंगाजल लाना

सावन के महीने में गंगाजल घर लाने से पूरा घर पवित्र हो जाता है। इसके साथ ही भक्तों की हर मनोकामना भी पूरी होती हैं।

चांदी या तांबे का नाग-नागिन

सावन के महीने में चांदी या तांबे का नाग-नागिन घर लाने से व्यक्ति के रुके सभी अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं।

बेलपत्र लाना

घर में सुख-समृद्धि और शांति लाने के लिए बेलपत्र जरूर खरीदे। इसके साथ ही आपको भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होगी।

त्रिशूल लाना  

सावन के पहले सोमवार को महादेव का प्रिय त्रिशूल खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

इन चीजों को घर लाने या खरीदने से आपके ऊपर महादेव की कृपा बरसेगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com