रोज अगरबत्ती जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra21, Jul 2024 08:04 PMjagran.com

अगरबत्ती जलाना

अक्सर लोग रोज अगरबत्ती जलाते हैं। इसका उपयोग पूजा-पाठ या सुगंध करने में किया जाता है। आइए जानते हैं कि रोज अगरबत्ती जलाने से क्या होता है?

अगरबत्ती कैसे बनती है?

यह एरोमेटिक से बनती है। इसमें कुछ ज्वलनशील पदार्थ भी होते हैं, जो शरीर में कई बदलाव लाते हैं। इसे जलाने के बाद व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।

अगरबत्ती जलाने से क्या होता है?

अगर आप रोज अगरबत्ती जलाते हैं, तो इन बातों को ध्यान से पढ़ें। यह शरीर कई खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकती है।

अस्थमा होने का खतरा

अगर घर में कोई सांस से जुड़ी समस्या का सामना कर रहा है, तो अगरबत्ती जलाने से बचें। इसे जलाने से अस्थमा रोगियों को खतरा हो सकता है।

हार्ट से जुड़ी समस्या

रोज अगरबत्ती जलाने से व्यक्ति को कार्डियोवैस्कुलर मोर्टेलिटी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।

सिर दर्द की समस्या

अगर आप घर में रोज अगरबत्ती जलाते हैं, तो सिर दर्द आंख-नाक से पानी आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, गले में खराश जैसी परेशानी भी हो सकती है।

एलर्जी की समस्या

कई लोगों को अगरबत्ती की सुगंध से एलर्जी होती है। ऐसे में अगरबत्ती को जलाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अगरबत्ती जला रहे हैं, तो खिड़कियों को खुला रखें। इससे हानिकारक गैसों का असर कम हो सकता है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए अगरबत्ती को जलाने से बचें।

पढ़ते रहें

शरीर के नुकसानदायक चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ