घर में जलाएं कपूर और लौंग, दूर होगा कर्ज


By Ashish Mishra23, Dec 2023 02:04 PMjagran.com

कर्ज की समस्या

अक्सर लोग कर्ज की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि इसे दूर करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?

लौंग के उपाय

धार्मिक कार्यों में लौंग का काफी महत्व होता है। इससे कई उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

लौंग और कपूर को जलाना

घर में लौंग और कपूर को एक साथ जलाने से खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा जीवन में कई तरह के लाभ भी होते हैं।

कर्ज से छुटकारा

घर में कपूर के साथ लौंग को जलाने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की आय में भी बढ़ोत्तरी होती है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना

एक कटोरी में 5 लौंग लेकर उसे कपूर और इलायची के साथ जलाकर पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

धन की प्राप्ति

रात में सोने से पहले एक कटोरी में लौंग और कपूर को जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में अचानक धन की प्राप्ति का योग बनने लगता है।

दुश्मनों से छुटकारा

अगर आप दुश्मनों से परेशान हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर 5 लौंग और कपूर जलाना चाहिए। इससे दुश्मनों से छुटकारा मिलता है।

घर में सुख-शांति

रोजाना घर में कपूर और लौंग को जलाने से पारिवारिक क्लेश दूर होने लगता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति आने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ