जल्द हो रहा बुधादित्य राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत


By Abhishek Pandey29, Jan 2023 03:05 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर और युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

बुध गोचर

7 फरवरी 2023 को बुध देव मकर राशि से गोचर करेंगे।

सूर्य और बुध की युति

मकर राशि में सूर्य देव पहले से ही उपस्थित हैं, ऐसे में सूर्य देव और बुध की युति का संयोग बन रहा है।

बुधादित्य राजयोग

सूर्य-बुध की युति के कारण बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा, जिससे इन तीन राशियों को काफी लाभ होने वाला है।

मेष राशि

इस राजयोग के निर्माण से कार्य और कारोबार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के भी संकेत हैं।

मकर राशि

इस अवधि में पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और संबंध मजबूत होंगे। साझेदारी में शुरु किए गए कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर बुध गोचर और बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों के यह समय शुभ है।