आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखे ध्यान, बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा


By Abhishek Pandey29, Jan 2023 12:54 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य मौर्य साम्राज्य के सबसे बुद्धिमान लोगों में से एक हैं।

चाणक्य नीति

चाणक्य की नीतियों का पालन आज भी लोग जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए करते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा

आचार्य चाणक्य के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए इन बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए।

दिखावा न करें

चाणक्य के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए धन, सुंदरता और पद का दिखावा नहीं करना चाहिए।

कलह-क्लेश

जिस घर में कलह-क्लेश होता है, बड़े-बुजुर्गों का अपमान होता है। उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं हो सकता है।

दान

आचार्य चाणक्य के अनुसार, दान करने से हमेशा धन में वृद्धि होती है, इसलिए दान जरूर करना चाहिए।