बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता?


By Abhishek Pandey01, Feb 2023 02:52 PMjagran.com

क्या सस्ता, क्या महंगा

देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना पांचवा बजट पेश किया। जानते बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ।

मोबाइल होंगे सस्ते

बजट में मोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, कैमरा लेंस और बैटरी के आयात शुल्क में छूट दी गई हैं। जिससे इसके रेट में गिरावट आएगी।

सोना होगा महंगा

बजट में विदेश से आने वाली चांदी महंगी, सोना और प्‍लेटिनम भी महंगा हुआ है।

महंगी होगी किचन इलेक्ट्रिक चिमनी

किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक कर दिया गया है।

सिगरेट होगी महंगी

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किए गए बजट में सिगरेट पर टैक्स बढ़ा दिया है, जिससे अब सिगरेट के दामों में बढ़ोत्तरी होगी।

कैमरा लेंस में छूट

मोबाइल और कैमरा लेंस के आयात टैक्स में छूट दी गई है, जिससे दामों में गिरावट आएगी।

कर की नई व्यवस्था

टैक्स की नई व्यवस्था जारी की गई, जिसमें नौ लाख की आय वाले व्यक्ति को 45 हजार ही भुगतान करना होगा, जो कि आय का 5 प्रतिशत ही होगा।

बजट 2023 में आम आदमी के लिए क्या होगा खास, जानिए