बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये काम, पूरी होगी हर मनोकामना


By Amrendra Kumar Yadav21, May 2024 06:39 AMjagran.com

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का अत्यधिक महत्व होता है, वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है।

गौतम बुद्ध का जन्म

इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध धर्म के लोगों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है।

इस दिन करें ये उपाय

बुद्ध पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है और तरक्की मिलती है। ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे।

सत्यनारायण भगवान की पूजा करें

बुद्ध पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की पूजा विधि-विधान से करें, ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली आती है।

होगा धन लाभ

बुद्ध पूर्णिमा के दिन किसी पीले कपड़े में अक्षत बांधकर तिजोरी में रखने से घर में खुशहाली आती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

भगवान बुद्ध की करें पूजा

इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करें, इसके साथ-साथ भगवान विष्णु और चंद्रदेव की भी पूजा करनी चाहिए।

भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं बुद्ध

गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के 9वें अवतार माने जाते हैं, इस वजह से हिंदू धर्म में भी इस पूर्णिमा का विशेष स्थान है। वहीं बौद्ध धर्म के लोग इस दिन को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाते हैं।

पीपल के पेड़ की करें पूजा

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढा़ना चाहिए और जल में दूध,बताशा मिलाकर अर्पित करें।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन ये उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़़ते रहें JAGRAN.COM