बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और बुद्ध की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है?
पंचांग के अनुसार, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।
इस दिन रवि योग सुबह 05 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इस योग में भगवान बुद्ध की पूजा करना लाभकारी माना जाता है।
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद गंगाजल से भगवान बुद्ध की प्रतिमा को स्नान कराएं। इसके बाद धूप, दीप, पुष्प, चंदन और फल अर्पित करके पूजा करें।
बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा करते समय बुद्धं शरणं गच्छामि का जाप करें। इससे भगवान बुद्ध प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा पर रवि योग में पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।
पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ