14 मई को गुरु गोचर से ये 2 राशियां हो सकती हैं करोड़पति


By Ashish Mishra01, May 2025 11:35 AMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि गुरु गोचर से किन राशियों को धन लाभ होगा?

बृहस्पति देव का राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों के अनुसार, मई महीने में बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान सभी राशि के जातकों के जीवन में बदलाव हो सकता है।

गुरु गोचर 2025

वर्तमान में गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं। 14 मई को देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर बृहस्पति देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों को होगा धन लाभ

गुरु के गोचर से कई राशि के जातकोंं की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी। इन जातकों के रुके हुए काम भी होंगे।

वृषभ राशि के जातक

गुरु गोचर से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। धन भाव में गुरु के उपस्थित होने से धन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

कार्य में मिलेगी सफलता

वृषभ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होगा। सरकारी नौकरी के योग बनते सकते हैं और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि के जातक

गुरु के मिथुन राशि में गोचर से कन्या राशि के जातकों को लाभ होगा। इन जातकों को सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और मनोकामना भी पूरी होगी।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

गुरु गोचर से इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं, कारोबार में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिलेगा।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ