रात में ब्रश नहीं करते हैं आप तो बन सकते हैं दिल के मरीज


By Amrendra Kumar Yadav06, Jul 2023 12:48 PMjagran.com

ब्रश

अधिकतर लोग सुबह-सुबह ही ब्रश करते हैं। बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जो रात में भी ब्रश करते हैं।

डॉक्टर

डॉक्टरों के अनुसार, दांतो और मसूढ़ों की अच्छी सेहत के लिए सुबह और रात दोनों समय ब्रश करना चाहिए।

समस्या

रात में ब्रश न करने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा दिल के स्वास्थ्य पर भी असर डालता है।

शोध

जापान में हुए एक शोध की रिपोर्ट के अनुसार, ओरल हेल्थ और कोरोनरी हार्ट डिजीज के बीच मजबूत संबंध पाया गया।

दिल

इसलिए सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। इससे दिल की बामीरी का खतरा कुछ हद तक कम हो सकता है।

ओरल हेल्थ

दिन में दो बार ब्रश करना ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे दांत और मसूढ़े स्वस्थ रहते हैं।

पीरियोडोन्टल रोग

रात में ब्रश करने से पीरियोडोन्टल रोग होने की संभावना कम होती है। इस बीमारी में दांत ढ़ीले होने लगते हैं।

प्लाक

रात में ब्रश नहीं करने से मसूढ़ों की बीमारियां होने लगती हैं। ऐसा करने से प्लाक में बैक्टीरिया जमने लगता है और कैविटी बढ़ने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com