करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है। इसके साथ ही करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 8 बजकर 09 मिनट पर होगा।
इस साल करवा चौथ पर खास संयोग बन रहा है। क्योंकि इस दिन गुरुवार होने के साथ गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन राशि में है।
हिंदू धर्म में चूड़ियों को सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है। इसी कारण करवा चौथ में इसका खास महत्व है। इसलिए इस साल करवा चौथ पर आप सुहाग की निशानी के तौर पर हरे या फिर लाल रंग की चूड़ियां खरीद कर ल
बिछिया को भी सुहाग की निशानी माना जाता है। सोलह श्रृंगारों में से एक बिछिया को करवा चौथ के दिन जरूर खरीदना चाहिए।
अगर वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या आ रही हैं, तो करवा चौथ के दिन घर एक मोर पंख ले आएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा के पौधे को अपार प्रेम का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ के दिन रजनीगंधा का पौधा लाएं और इसे उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें।