घर में पैसों की तंगी है? घर लाएं ये चीजें


By Amrendra Kumar Yadav05, Apr 2024 07:03 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, इसमें कुछ नियमों के बारे में बताया गया है, इन नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इन नियमों की अनदेखी करने पर नेगेटिविटी बढ़ती है।

आर्थिक रूप से तरक्की

वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लाने से सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में अगर आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो घर पर इन चीजों को लाएं।

दूर होती हैं धन संबंधी परेशानियां

इन चीजों को घर लाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं, जिससे कार्यों में सफलता मिलती है।

घर लाएं गोमती चक्र

ऐसा कहा जाता है कि घर में गोमती चक्र रखने से धन संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं, इसके लिए 11 गोमती चक्र को एक पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रखें।

घर लाएं कछुआ

कछुआ जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु का अवतार माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि घर में कछुआ रखने से आर्थिक रूप से तरक्की मिलती है, हालांकि कछुए को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए।

श्रीफल से आती है समृद्धि

घर में श्रीफल रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है और पैसों की परेशानी नहीं होती है, इसके अलावा सौभाग्य में वृद्धि होती है।

घर लाएं कमलगट्टे की माला

वहीं घर में कमलगट्टे की माला रखना भी बहुत शुभ माना जाता है, इसे घर में रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके अलावा घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है।

पिरामिड से आती है समृद्धि

घर में पिरामिड रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है, इसे घर में रखने से आर्थिक रूप से संपन्नता आती है। इसके साथ ही करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होते हैं।

इन चीजों को घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com