हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, शारदीय नवरात्र का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है।
शारदीय नवरात्र इस बार 22 सितंबर से शुरू होंगे। इस दौरान रोजाना देवी मां दुर्गा और नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा और भक्ति की जाती है। इससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शारदीय नवरात्र के दौरान घर लाने से मां दुर्गा प्रसन्न हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आपको घर में डमरू लेकर आना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको इसे सकारात्मक परिणाम नजर आने लगेंगे।
अगर आप शारदीय नवरात्र के दौरान घर में छोटा-सा त्रिशूल घर लेकर आते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।
शारदीय नवरात्र के दौरान चांदी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा घर लाने से आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं और व्यक्ति की तरक्की होने लगती है।
जो लोग अपने घर में धन का आगमन चाहते हैं और धन की तिजोरी को भी भरना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको शारदीय नवरात्र के दौरान घर में शंख लेकर आना चाहिए।
जब हम आप इन चीजों को घर लेकर आएं, तो इन चीजों को अपनी सटीक जगह पर रखें। हालांकि इस जगह को एकदम साफ-सुथरा रखें। इस दौरान आपके मन में नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com